फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Mathura: कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत, 39 नए मरीज मिले, जानिए कहां मिले पॉजिटिव

Mon, 30 Nov 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • कुल पॉजिटिव - 6011
  • ठीक हुए मरीज - 5399
  • मृत्यु - 103
  • एक्टिव केस - 509
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से रविवार को एक वृद्घ की मौत हो गई, जबकि 39 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। गोविंदनगर निवासी 71 वर्षीय वृद्घ को 22 नवबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


बनखंडी महादेव वृंदावन, शांति नगर, आर्मी गार्डन, ब्राह्मण मौहल्ला, कावेरी अशोका सिटी, गली महादेव मण्डी रामदास, रमन रेती वृंदावन, टाउनशिप, अडींग, चंदनवन, जगदंबा कॉलोनी, लाजपत कुज सिविल लाइन्स, गोवर्धन, जनकपुरी महोली रोड, गोविंद नगर,  मथुरा, सदर बाजार, ईशापुर जमुनापार,  बाटी, चंदनवन फेस-1 से दो केस, गली बगीचा, गोविंद नर, छाता, वात्सल्य, बरसाना से दो केस, कमला नगर, गोवर्धन चौराहा, पुलिसलाइन से सात के के अलावा पुष्पांजलि वृंदावन 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

ये भी पढ़ें- Corona Virus: कोरोना संक्रमण से 165वीं मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 704 पहुंची
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मियों की होगी जांच
आम लोगों के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच कराई जाएगी। साथ ही हेल्पडेस्क से चिह्नित किए गए लक्षण वाले लोगों की जांच भी कराई जाएगी। जो पॉजिटिव मिलेंगे, उनके संपर्क वाले 25 लोगों की जांच कराई जाएगी। जांच पहले एंटीजन से होगी। निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर भी कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन

लोगों के सीधे संपर्क में आने वालों की होगी कोविड जांच
पिछले दो महीनों में कोरोना के गिरते ग्राफ ने भले ही राहत दी हो मगर स्वास्थ्य विभाग की चिंता खत्म नहीं हो रही है। दिल्ली की तर्ज पर यहां भी कोरोना की फिर से लहर आने का खतरा मंडरा रहा है। इसकी आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब उन लोगों की जांच पर विभाग का ज्यादा फोकस है जो जनता के सीधे संपर्क में रहते हैं। जैसे ऑटो चालक, ब्यूटी पार्लर, रिक्शा चलाने वाले, वेटर आदि। 

जनपद में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

माना जा रहा है कि दिसंबर में कोरोना बढ़ेगा। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। ऑटो चालकों व ब्यूटी पार्लर वालों की जांच की जा रही है। इसके बाद दुकानों, रेस्टोरेंटों के कर्मचारियों, धर्मस्थलों के लोगों, रिक्शा चालकों, मिठाई, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक, फल, सब्जी आदि बेचने वालों तथा वृद्धाश्रम के लोगों की जांच कराई जाएगी। इन सभी की जांच रैंडम कराई जाएगी, साथ ही उन लोगों से भी अपील की जा रही है, जिन्हें कुछ लक्षण हैं। ऐसे लोगों से विभाग ने स्वयं जांच कराने के लिए सेंटर पर आने के लिए कहा है। 

कोरोना पर काबू पाने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। लोग भी अपनी जांच के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं, लेकिन फिर भी कोरोना के दायरे को रोकने के लिए विभाग पूरी योजना के साथ काम करेगा।  -डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें