नगर निगम में थर्मल स्क्रीनिंग करतीं कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण वृंदावन निवासी 57 वर्षीय महिला की केडी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई है। महिला को 25 अगस्त को पूर्ण संक्रमण के कारण केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 48 नए केस सामने आए हैं। इनके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2124 हो गई है। संक्रमित केसों में जिला कारागार में निरुद्ध तीन बंदी और महिला आश्रय सदन की तीन वृद्ध माताएं शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला जेल में निरुद्घ 21 वर्षीय, 30 वर्षीय और 35 वर्षीय बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं महिला आश्रय सदन से 73 वर्षीय, 70 वर्षीय, 70 वर्षीय वृद्ध माताएं भी संक्रमित मिली है।
ये भी पढ़ें- Corona In Agra: डीवीवीएनएल एमडी कार्यालय के 16 कर्मचारी सहित 43 कोरोना पॉजिटिव मिले
आगरा निवासी 31 वर्षीय व 34 वर्षीय युवक, रंगजी चौकी का 24 वर्षीय पुलिसकर्मी, राधा फॉक्स से 17 वर्षीय युवक, श्री राधा निकेतन से 13 वर्षीय किशोर, 41 वर्षीय व्यक्ति, वन विहार आश्रम से 50 वर्षीय व्यक्ति, घीया मंडी से 41 वर्षीय व्यक्ति, बिरला मंदिर से 50 वर्षीय व्यक्ति, राधा नगर से 75 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाया गया है। ग्वालियर निवासी 29 वर्षीय युवती, वृंदावन से 57 वर्षीय महिला, राधा निवास से 14 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक, सुहागपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, बलदेव की 48 वर्षीय महिला और रुक्मणि विहार के 25 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा गोवर्धन से 23 वर्षीय युवती, दामोदरपुरा से 30 वर्षीय युवक, राया से 25 वर्षीय युवक, आगरा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, राधा वैली से 55 वर्षीय महिला, नौहझील से 20 वर्षीय युवक, अशटोली से 28 वर्षीय युवती, पुलिस लाइन से 35 वर्षीय पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है।
नगला बेरी जवारी से 56 वर्षीय व्यक्ति, डीएच मथुरा से 28 वर्षीय युवती, जनकपुरी से 52 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रलोक कॉलोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, डांगोली से 50 वर्षीय महिला, पदल से 37 वर्षीय व्यक्ति, मखदूम से 24 वर्षीय युवती, कबायाला से 45 वर्षीय महिला, नयति हॉस्पिटल के पास से 13 वर्षीय किशोर, जयसिंह पुरा से 50 वर्षीय महिला, गुरु नानक नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, एमआर नगर से 65 वर्षीय महिला, 74 वर्षीय महिला, बलदेव से 56 वर्षीय व्यक्ति और महोली रोड से 31 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।