कोरोना की जांच का नूमना लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महकमें में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 9 पुलिस कर्मियों व शिक्षक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 451 हो गया है। इसमें से 124 मरीज सक्रिय हैं।
एंटीजन किट से कराई गई जांच में सोरों में 8 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए। पटियाली में एक शिक्षक व एक मोबाइल कर्मी कोरना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा गंजडुंडवारा व सहावर में 1-1, कासगंज में 3 संक्रमित मिले हैं। साथ ही गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में एक पुलिस कर्मी व पटियाली के भेंसरासी में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इनके परिजनों को क्वांरटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है ताकि इनकी भी जांच कराई जा सके।
सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव