फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संक्रमित, संपर्क में रहे डॉक्टर क्वारंटीन

Mon, 03 Aug 2020 09:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्राचार्य के संपर्क में रहे डॉक्टर क्वारंटीन, कॉलेज स्टाफ के लिए जाएंगे नमून 
  • डीएम और एसएसपी ने कराई कोरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव आई   
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला भी शामिल हैं। इसका पता चलने पर उनके संपर्क में रहे चिकित्सक और कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने रविवार को ही जांच करा ली। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संक्रमित मिले हैं। दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की दो घरेलू नौकरानी भी संक्रमित हो गई हैं। वे हिंदुस्तान कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराई गई हैं। विधायक के स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विधायक की पत्नी, दो बेटे और पुत्रवधू का इलाज रामरघु अस्पताल में चल रहा है।


शंकर कॉलोनी की रहने वाली दोनों बहनें विधायक के यहां घरेलू कामकाज करती हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधायक के पर्सनल सेक्रेटरी और कार्यालय बाबू की रिपोर्ट निगेटिव है। सुरक्षागार्ड भी निगेटिव बताए गए हैं। ये होम क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन

विधायक के संपर्क में आए 30 लोगों ने कराई जांच

विधायक के मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी ने बताया कि विधायक और उनके परिजनों की हालत में सुधार है। समर्थक चिंतित हैं, लेकिन सभी ठीक हैं। उनका स्टाफ निगेटिव है, लेकिन घरेलू कामकाज करने वाली दो नौकरानी संक्रमित हो गई हैं। उनका इलाज आइसोलेशन में चल रहा है, विधायक उनके परिजनों से भी हालचाल की जानकारी करते हैं।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय के संपर्क में आए 30 लोगों ने जिला अस्पताल और सेंटरों पर जांच कराई। ट्रूनेट मशीन और एंटीजन टेस्ट में सभी की जांच निगेटिव आई है। अभी और लोग भी जांच कराने की कह रहे हैं। 

विधायक के संपर्क में आए एक उद्यमी और दो वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि एहतियातन जांच कराई है, रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत मिली है। वहीं, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पत्नी, दो बेटे और पुत्रवधू की हालत स्थिर बनी हुई है। इनको बुखार और गले में खराश की दिक्कत है।
विज्ञापन

यहां भी मिले नए मरीज

उधर, लादूखेड़ा सैंया में एक साथ सात मरीज मिले हैं। एक ही गांव में सात कोरोना मरीज मिलने का यह पहला मामला है। रकाबगंज, फतेहाबाद और शाहगंज में लगातार मरीज मिल रहे हैं।

लादूखेड़ा में 66 साल की महिला, 14 साल का किशोर, 18 साल का किशोर, 17 साल का किशोर, 42 साल के पुरुष, 20 साल का युवक और 30 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके घर पास पास हैं।

छीपीटोला, बोदला में मिले मरीज

छीपीटोला ऋषभ विहार में तीन साल की बच्ची भी वायरस की चपेट में आई है। आवास विकास कॉलोनी में 22 साल की महिला और 38 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। 

थाना फतेहाबाद में 73 साल के पुरुष और 55 साल की महिला, चांदनी चौक पिनाहट में 10 साल की बच्ची, निबोहरा फतेहाबाद में 25 साल के युवक, किराली में 27 साल का युवक और राहुल नगर बोदला में 52 साल के पुरुष की जांच में भी वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी के मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें