फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 in Agra: 24 घंटे में मिले दो नए संक्रमित, पर इस बात से है राहत 

Sun, 15 May 2022 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी  आगरा में कोरोना का रफ्तार में थोड़ी राहत है। जहां 12 घंटे में एक नया मरीज मिला है, वहीं हर तीन घंटे में दो मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि स्वास्थ विभाग पूरी तरह से सतर्क है। 
 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच कराती महिला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज मिले हैं और 15 ठीक हुए हैं। यानी 12 घंटे में एक नया मरीज मिला, जबकि हर तीन घंटे में दो मरीज ठीक हुए हैं। जिले में वर्तमान में बात करें तो कोराना संक्रमण से संक्रमित कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 40 है। पिछले 45 दिनों से संक्रमण के कारण किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 2240 लोगों की जांच की गई थी। दो मरीज मिले, जबकि पिछले सप्ताह इतनी जांचों में 10-15 से अधिक मरीज मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग मास्क पहनें, उचित दूरी का पालन करें। चौथी लहर में एक अप्रैल से 14 मई तक 175 मरीज मिल चुके हैं।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 2 मार्च, 2020 से लेकर 14 मई, 2022 तक जिले में कुल 36,412 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा लोगों की जान अप्रैल, 2021 में आई दूसरी लहर में गई थी। अब तक 35,907 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26.60 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मरीजों की संक्रमण दर 1.27% है। 

मास्क लगा रहे, न उचित दूरी

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए सभी प्रतिबंध राज्य सरकार ने हटा लिए हैं। इसके बाद से शहर में सावर्जनिक स्थानों पर लोग न मास्क लगा रहे, न उचित दूरी का पालन कर रहे। कोरोना संक्रमण को लेकर ये लापरवाही भारी पढ़ सकती है। सीएमओ का कहना है कि लोगों ने यदि आदत नहीं सुधरी तो वह संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें