कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में दो दिन में तीन मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को प्रतापपुरा निवासी 65 वर्षीय हृदय व गुर्दा रोगी महिला ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया। ये 153वीं मौत है। 61 नए मरीज और मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 7934 पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक महिला हृदय रोगी थी। गुर्दे में चोट के बाद उसके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से सांस की तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार को महिला की मौत हो गई। आगरा में कुल 153 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को 65 नए संक्रमित और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 7934 पहुंच गया है। 7224 मरीज ठीक हो चुके हैं। 557 संक्रमित उपचाराधीन हैं। 2.98 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
बाजारों में लापरवाही: 10 दिन में 60 दुकानदार मिले संक्रमित
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने पर भी विक्रेता सचेत नहीं हो रहे। बीते 10 दिन में 60 विक्रेता-कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें संक्रमण मिलने की दर भी लगभग नौ प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29 नवंबर से मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल, मॉल, शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, वाहन शोरूम और मॉल के कर्मचारियों की कोरोना वायरस की जांच की जा रही है।
इन 10 दिन में 7050 विक्रेता और कर्मचारियों के नमूनों की एंटीजन जांच कराने पर 60 विक्रेता और कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इनमें मिठाई बेचने वाले और मॉल- शोरूम कर्मचारी अधिक रहे। चिकित्सकीय टीम ने इनको होम आइसोलेट किया।