फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तीसरी लहर की दस्तक : आवास विकास और दयालबाग बने सबसे बड़े हॉटस्पॉट, यहां 35 हुई संक्रमितों की संख्या

Fri, 07 Jan 2022 11:12 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। तीन दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कई गुना बढ़ी है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
दयालबाग चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की दस्तक में आवास विकास और दयालबाग सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 35 से अधिक हो गई है। बीते 24 घंटे में गुरुवार को रिकॉर्ड 132 नए मरीज मिले हैं। अब हर दस मिनट पर एक संक्रमित मिल रहा है। दो दिन में 196 नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 303 हो गई है।

विज्ञापन

ताजनगरी में सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। तीन मरीजों में ओमिक्रॉन व डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। करीब आठ महीने बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में 4394 लोगों की जांच में सबसे ज्यादा 132 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले आखिरी बार 10 मई को दूसरी लहर में 144 संक्रमित मिले थे। दो दिन में 196 मरीज मिलने से हॉटस्पॉट भी बढ़ गए हैं। आवास विकास कॉलोनी में 20 और दयालबाग में 15 संक्रमित हैं। दोनों शहर के सबसे बड़े हॉटस्पॉट हैं। इनके अलावा कमला नगर, शाहगंज, सिकंदरा, बुंदू कटरा, आगरा कैंट और ताजगंज में नए संक्रमित आए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। हॉटस्पॉट में निगरानी समितियां सक्रिय हो गई हैं। इस बार पहले की तरह बैरिकेडिंग नहीं की गई। जिस घर में मरीज हैं उन्हें ही चिह्नित किया जा रहा है।  
जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में अब तक 458 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 22.20 लाख लोगों की जांच में कुल 26085 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25323 संक्रमित ठीक हो गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 97.07% है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जाने और कोविड व्यवहार का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांसद चाहर, डीएम के स्टेनो और पांच चिकित्सक संक्रमित
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में फतेहपुर सीकरी से सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि वह दस दिन से प्रदेश के दौरे पर थे। जहां भीड़ के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुए। उन्होंने खांसी व गले में खराश की शिकायत पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। जांच के लिए पत्नी का सैंपल भी भेजा है। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। दूसरी तरफ डीएम कैंप ऑफिस में स्टेनो संक्रमित हो गए। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। डीएम कैंप ऑफिस पर दो दिन के लिए आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं टीकाकरण नोडल प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन सहित दो सरकारी चिकित्सक और तीन निजी कुल पांच चिकित्सक संक्रमित हुए हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन और विधायक योंगेद्र उपाध्याय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब सांसद में पुष्टि होने के बाद भाजपा के चार जनप्रतिनिधि जिले में कोरोना संक्रमित हुए हैं।  
संक्रमितों की रोकथाम के नहीं इंतजाम
शहर में एक तरफ संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है, दूसरी तरफ नए संक्रमितों की रोकथाम के इंतजाम ध्वस्त हैं। पिछले साल की तरह इस बार कन्टेन्मेंट जोन में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं हो रही। हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग नहीं होने से बिना लक्षण वाले संक्रमित बाहर घूम रहे हैं। वे अन्य लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। जिनकी निगरानी नहीं होने से सामुदायिक संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि सामुदायिक प्रसार की जांच के लिए सीरो सर्वे की रिपोर्ट भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें