फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: डीवीवीएनएल एमडी कार्यालय के 16 कर्मचारी सहित 43 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 29 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एमडी सौम्या अग्रवाल के मुताबिक 22 अगस्त को ही पूल सैंपलिंग कराई थी, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। चार सितंबर को मुख्यालय पर दोबारा टेस्ट होगा।
 
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 43 नए मरीज और मिलने से शुक्रवार को संकमितों का आंकड़ा 2716 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिह ने बताया 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 2269 मरीज ठीक हो गए हैं। 340 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार तक 1,10416 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) एमडी कार्यालय में 16 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व कलक्ट्रेट और कमिश्नरी में भी संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एमडी कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन कर दिए हैं। 

ये भी पढ़ें-  आगरा के स्कूल में हुई थी रिया चक्रवर्ती की पढ़ाई, चुलबुलापन आज भी याद करते हैं बचपन के दोस्त
विज्ञापन


31 अगस्त के बाद भी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। सिर्फ वही कर्मचारी आएंगे जिनका आना आवश्यक होगा। एमडी सौम्या अग्रवाल के मुताबिक 22 अगस्त को ही पूल सैंपलिंग कराई थी, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। चार सितंबर को मुख्यालय पर दोबारा टेस्ट होगा।
 
विज्ञापन

लादूखेडा में एक परिवार के 15 कोरोना पॉजिटिव
लादूखेड़ा जारौलिया मोहल्ले में शुक्रवार को एक साथ 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कस्बे का एक युवक 3-4 दिन पहले धौलपुर में इलाज कराने गया था, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इसके बाद सैंया स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ऋषि गोपाल ने उस गली में शिविर लगाकर लोगों की कोरोना की जांच करवाई। इसमें युवक के माता-पिता, भाई-भाभी, भतीजे-भतीजी सहित परिवार की 11 महिलाएं तथा चार पुरुष पॉजिटिव पाए गए। जांच करने आई टीम में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सतीश चंद और डॉ. अजय कुमार शामिल रहे। 

कागारौल में कोरोना के दो दिन में 12 केस मिले
कागारौल। क्षेत्र के ग्राम शाहपुर राकौली में महिला, पुरुष और किशोरियों सहित गांव के 12 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को क्वारंटीन कर गलियों को सील किया गया है। 

पति पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित
शमशाबाद ब्लॉक के गांव करौंधना कलां में एक पुरुष और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं बताया गया है कि चार-पांच दिन पूर्व यह व्यक्ति नोएडा से अपने गांव आया था। दो दिन पहले यह व्यक्ति पत्नी के साथ शमसाबाद बैंक गया था, जहां स्क्रीनिंग के दौरान अस्वस्थ पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच की गई जो कि पॉजिटिव आई। 

थाने पर दरोगा ओर चौकी पर हेड मोहर्र पॉजिटिव
थाना खंदौली पर बृहस्पतिवार को एक दरोगा और चौकी टोल प्लाजा पर तैनात हेड मोहर्रर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दरोगा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। वह हेड मोहर्रर को हिंदुस्तान कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें