फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तीन वर्ष की बच्ची सहित छह में कोरोना की पुष्टि, आधा सैकड़ा से अधिक पहुंचे सक्रिय मामले

Wed, 12 Apr 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में तीन वर्ष की बच्ची सहित छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या आधा सैकड़ा से अधिक पहुंच गई है। यहीं नहीं देहात क्षेत्र भी कोरोना पहुंच चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जांच के दौरान छह और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मामले अलग-अलग क्षेत्रों के हैं। दो मामले बाहर के हैं। संक्रमितों में तीन वर्ष की बच्ची से लेकर 75 वर्ष तक की बुजुर्ग महिला शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली गेट निवासी 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला, मारुति एन्क्लेव की तीन वर्ष की बच्ची, झारखंड, हरीबाग की 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला और पंजाब की 44 वर्ष की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, कैलाशपुरी निवासी 30 वर्ष के युवक और प्रेम नगर, दयालबाग निवासी 45 वर्ष के पुरुष में कोरोना मिला। दोनों ने निजी लैब में जांच कराई थी। संक्रमित सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वालों की जांच करेगी।

सक्रिय मामले पहुंचे 51

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के 6 और नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 79 हो गई है। इसमें पांच मामले बाहर के हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 51 हो गई है।

25 नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार को जिन 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उनके नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। इससे पहले मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने और गंभीर मरीजों के सामने न आने की वजह से नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नहीं भेजे गए थे।

देहात में भी पहुंचा संक्रमण

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। मंगलवार को फतेहपुर सीकरी निवासी 12 वर्ष के बच्चे में कोरोना मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें