फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित वृद्धा ने सैफई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमित किशनी निवासी कैंसर पीड़ित वृद्धा की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई जबकि संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 1451 हो गई है। 1141 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। जबकि 284 लोगों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बा किशनी निवासी एक वृद्धा पिछले कुछ दिनों से कैंसर पीड़ित थी। उनका ग्वालियर से उपचार चल रहा था। कोरोना महामारी के कारण ग्वालियर में उन्हें उपचार नहीं मिल सका तो परिजनों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में तीन दिन पूर्व भर्ती करा दिया। यहां जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान वृद्धा ने सैफई में दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत के बाद वृद्धा के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
पुलिसकर्मी सहित 30 और मिले कोरोना संक्रमित
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में बरौली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी सहित 30 कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

कस्बा बेवर में तीन, शहर के करहल रोड और मोहल्ला अग्रवाल में तीन-तीन, कोसमा, औरंध और खरगजीत नगर में दो-दो, दन्नाहार के गांव बरौली में चौकी में तैनात एक सिपाही सहित दो, शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर, आवास विकास, पीडब्लूडी कार्यालय, बुर्रा, छपट्टी, सिविल कोर्ट, कटरा, अरवाई, नगला मदारी, नवादा, स्टेशन रोड, अस्योली और सुल्तानगंज में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। जिला प्रशासन ने सभी को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया है। संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें