मैनपुरी। जैथरा की रहने वाली एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने खाते से करीब 63 हजार की नकदी पार कर दी। रुपये अलग-अलग एटीएम से निकाले गए। शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी सियारानी 27 अगस्त को एटीएम से रुपये निकालने के लिए गईं थीं। वहां एटीएम पर पहले से मौजूद दो युवकों ने रुपये न होने की बात कहकर उनका एटीएम बदल लिया। सियारानी घर चली आईं। अगले दिन उनके खाते से करीब 63 हजार की नकदी निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने जैथरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
उनके खाते से मैनपुरी के अलग-अलग एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। शनिवार को पीड़िता अपने पुत्र के साथ मैनपुरी स्थित रिश्तेदारी में आई। पीड़िता के पुत्र संजीव ने बताया कि मदद के लिए स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एटीएम से रुपये निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।