फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर निकला घर जाने वालों का रेला

विज्ञापन
28एमएनपी-07-डग्गामारों की सवारी करते बाहर से आने वाले यात्री - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच शनिवार को महानगरों से आने वालों का रेला शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। बसों की छत, डीसीएम, ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही ओवर लोड टेंपो सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए। बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग थे जो पैदल ही अपने घर की ओर कदम बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है, ऐसे में महानगरों में काम करने वाले बड़ी संख्या में अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। हजारों की संख्या में पैदल ही लोगों को यात्रा करते हुए देखा जा रहा है। शनिवार को लॉकडाउन में ढील नजर आई। रास्ते में फंसे लोगों को प्रशासन की ओर से बस सेवा उपलब्ध कराई गई। शनिवार को यात्रियों से ठसाठस भरे वाहन सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आए। स्थिति यह थी कि दिल्ली की ओर से आई बसों में छत पर लोग यात्रा कर रहे थे। डीसीएम में करीब 70 से 80 यात्री सवार थे।
घर जाकर करूंगा नियमों का पालन
सरकार लगातार लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की रही है, लेकिन सवारियों को लेकर निकले वाहनों में यह नियम नजर नहीं आया। बस में अंदर और फिर छत पर यात्री सवार थे। डीसीएम भी यात्रियों से भरी हुई थी। डीसीएम में सवार होकर कन्नौज जा रहे राकेश कुमार ने बताया कि किसी तरह वाहन मिला है, ऐसे में पहली प्राथमिकता घर जाने की है। घर जाकर सामाजिक दूरी का पालन करूंगा। इसी तरह का जवाब अन्य यात्रियों का भी था।
विज्ञापन

प्राइवेट बसों भी खूब चलीं
लॉकडाउन के चौथे दिन सड़कों पर यात्री वाहन बड़ी संख्या में दौड़ते हुए नजर आए। सरकार के निर्देश पर रोडवेज बसें निकलीं तो प्राइवेट ट्रांसपोर्टर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी दिनभर अपनी बसों को दौड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें