शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों से पूछताछ करते डीएम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वीकेंड लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाए। यह निर्देश डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिए।
रविवार को डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड से बड़े चौराहे तक पैदल भ्रमण करके बाजार बंदी का हाल देखा। डीएम ने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि बेवजह लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। जो लोग सड़कों पर दिखें उनसे बाजार आने का कारण पूछा जाए। जरूरी काम होने पर ही जाने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी के दौरान स्वच्छता, सफाई, सैनिटाइजेशन को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर बंदी के दौरान जल निकासी के प्रबंध के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।