फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। बूथ कमेटी का गठन हर में होना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए। रविवार को यह बातें राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने कहीं।
विज्ञापन

रविवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य विजपाल सिंह तोमर ने कहा बूथ की मजबूती से हर चुनाव जीता जा सकता है। बूथ और सेक्टर की मजबूती के लिए काम किया जाए। पदाधिकारी बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए।
प्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराएं। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को मिल रहा है। भाजपा सरकार में अपराधियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। अपराधी अपराध करेगा तो पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, कलक्टर सिंह राजपूत, महाराज सिंह लोधी, अरविंद सिंह तोमर, रामचंद्र शास्त्री, वीरेंद्र शाक्य, सौरभ दुबे, राजीव पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह बैस, अन्नू बैस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें