फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहकारी समितियों पर नहीं है रबी की बुवाई के लिए बीज

Sun, 10 Nov 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। देहात क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए बनी सरकारी दुकानों पर रबी की फसल बुवाई के लिए किसी प्रकार का बीज उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को निजी दुकानों से महंगे बीज खरीदने पड़ रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से तत्काल इन दुकानों पर बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रबी की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। किसान गेहूं, मसूर, मटर आदि फसल की बुवाई कर रहे हैं। किसान के लिए खाद की समस्या तो विकराल बनी हुई है ही साथ ही बुवाई के लिए बीज भी नहीं मिल पा रहा है। कादरगंज, गढ़ी, नवाबगंज नगरिया, तरसी, बगवास, जदयी, छितैरा, म्याऊं में गेहूं का बीज 40 रुपये प्रति की दर पर मिल रहा है। जबकि सरकारी दुकानों पर बीज नहीं मिल रहा है। इससे किसान ऊंची दरों पर ही बीज खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी उन्हें इस बीज पर भरोसा नहीं है कि यह बीज सही है अथवा नहीं। किसानों से जिलाधिकारी से डीएपी व बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
किसानों से बातचीत:
- सरकारी दुकानों पर खाद तो मिल नहीं रही है, मगर बीज भी इस वर्ष नहीं आया। इसलिए निजी दुकानदार ऊंचे दामों पर बीज बेच रहे हैं। इनके बीज सही है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मजबूरी में लोग ऊंचे दामों पर बीज खरीद रहे हैं। - विश्राम सिंह, किसान
विज्ञापन

- निजी दुकानों पर नकली बीजों की भरमार है। खरीफ की फसल में नकली बीजों के कारण मक्का में लोगों को बहुत बड़ा घाटा हुआ है। इन निजी दुकानों के बीच की जांच होनी चाहिए। - बिजेंद्र सिंह चौहान, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें