फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। बरवारा क्षेत्र में गंगा के किनारे मिले गोवंश के अवशेष के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को शक के बिनाह पर हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बरवारा गंगा पुल के नीचे गोवंश के अवशेष व बोलेरो गाड़ी को बरामद किया था। इसके बाद ग्रामीणों व हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने नवी अहमद, भूरे, मुदस्सिर निवासी सिरावली को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। भूरे की गिरफ्तारी को लेकर भाकियू स्वराज ने थाने का घेराव कर लिया था।
इसके बाद बजरंगदल व भाकियू स्वराज के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए थे। जांच में इन लोगों के घटना में शामिल होने के साक्ष्य न मिलने पर इन्हें रविवार को छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अन्य पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें