फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओटीएस योजना की सफलता के लिए लिया जाएगा सहयोग

Thu, 13 Nov 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली बिल राहत योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारी जनपद के जनप्रतिनिधियों को योजना की जानकारी देंगे और योजना की सफलता के लिए सहयोग मांगेंगे। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के नाम पत्र जारी कर योजना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अपील की गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के पत्र को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों को दी गई है। निगम के प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा सांसद डिंपल यादव को ऊर्जा मंत्री का पत्र देंगे। प्रभारी अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी अधिशाषी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के विधायक, सदस्य विधान परिषद, अध्यक्ष नगर पालिका, जिला पंचायत अध्यक्षाों को ऊर्जा मंत्री का पत्र पहुंचाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष नगर पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और अवर अभियंता प्रधान तथा सभासदों को पत्र हस्तगत कराएंगे। प्रभारी अधीक्षण अभियंता ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। साउंड, डीजे, ढोल के साथ योजना का प्रचार किया जाएगा। पंपलेट बांटे जाएंगे और रैली निकालकर लोगों को योजना का लाभ लेने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें