फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुदिती ग्लोबल एकेडमी और पैराडाइज पब्लिक स्कूल की टीम बनी चैंपियन

Thu, 13 Nov 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 22 विजेता बनने के बाद प्रसन्न मुद्रा में सुदिती ग्लोबल एकेडमी टीम के खिलाड़ी और अतिथि। स्र
विज्ञापन
मैनपुरी। सहोदया स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आयोजित इंटर-स्कूल खो-खो चैंपियनशिप का शानदार समापन हो गया। बालक वर्ग में सुदिती ग्लोबल एकेडमी और बालिका वर्ग में पैराडाइज पब्लिक स्कूल की टीम बनीं चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुदिती ग्लोबल एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पैराडाइज पब्लिक स्कूल की टीम को 23 अंकों के अंतर से पराजित कर चौंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल में पैराडाइज पब्लिक स्कूल की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को नौ अंकों से हरााकर जीत दर्ज की।
इससे पहले खेले गए बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पैराडाइज पब्लिक स्कूल ने लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी को सात अंकों से और दूसरे सेमीफाइनल मैच में सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल को 14 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी ने सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल को 13 अंकों से हराया।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जवाहर नवोदय विद्यालय ने लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी को ती अंकों से और दूसरे सेमीफाइनल में पैराडाइज पब्लिक स्कूल ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी को सात अंकों से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी को छह अंकों से हराया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ़ कुसुम मोहन, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फोटो 22 विजेता बनने के बाद प्रसन्न मुद्रा में सुदिती ग्लोबल एकेडमी टीम के खिलाड़ी और अतिथि। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें