फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सौ शैय्या अस्पताल में मची अफरा-तफरी, लेबर रूम के पास कूलर में लगी आग; वार्ड में हुआ धुआं-धुआं

Thu, 07 May 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के सौ शैय्या अस्पताल में लेबर रूम के पास कूलर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर वार्ड धुएं से भर गया। अस्पताल स्टाफ और दमकल कर्मियों ने समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकालकर बड़ा हादसा टाल दिया।
विज्ञापन
वार्ड में भरा धुआं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सौ शैय्या अस्पताल (स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद) में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लेबर रूम के पास स्थित मरीज वार्ड में रखे कूलर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही वार्ड धुएं से भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


आग भूतल स्थित लेबर रूम के पास मरीज वार्ड में रखे कूलर में लगी थी। आग से उठे धुएं के कारण पूरा वार्ड प्रभावित हो गया। पास के वार्ड में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ की मदद से तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के साथ ही स्मोक एग्जॉस्टर की सहायता से वार्ड में भरे धुएं को बाहर निकाला गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडे ने बताया कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें