फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल जीवन मिशन की कछुआ चाल पर मेघा इंजीनियरिंग को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जल जीवन मिशन की कछुआ चाल पर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियरिंग पर जमकर भड़के। कार्य में तेजी नहीं लाने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने और एफआईआर की चेतावनी दी गई। साथ ही उन्होंने एनओसी के लिए विभागों के साथ समन्वय बैठक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन फेज-4 के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना की बैठक में कार्यों की कछुआ चाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर और संसाधन बढ़ाने का अल्टीमेटम दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना पैकेज-1 व 2 के तहत मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि तय टाइम लाइन के भीतर कार्य पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने पाइपलाइन डालने, ओवरहेड टैंक और सीडब्ल्यूआर निर्माण में तेजी लाने को कहा।बैठक में यह तथ्य सामने आया कि रेलवे, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, एनएचआई और यूपीडा जैसे विभागों से एनओसी न मिलने के कारण कई परियोजनाएं अटकी हुई हैं। जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षित महिलाओं के लंबित प्रोत्साहन राशि के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें