फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थान पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
बेवर के जिनौरा में देवस्थान के दरवाजे पर ताला लगाती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज क्षेत्र के ग्राम जिनौरा में देवस्थान की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए दो पक्ष आमने सामने आ गए। एक पक्ष जमीन पर मंदिर बनाना तो दूसरा पक्ष भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापित करना चाहता है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थापित की गईं मूर्तियों को विवादित देवस्थान से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन

जिनौरा में देवस्थान के नाम से एक दो बीघा जमीन है। इसमें गांव के ही कुछ लोग मंदिर बनवाकर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ लोग जमीन को बुद्ध बिहार बताकर भगवान बुद्ध की मूर्ति रखना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को एक पक्ष ने कई मूर्तियों को परिसर में रख दिया। दूसरे पक्ष के लोग भगवान बुद्ध की मूर्ति लेकर देवस्थान पहुंच गए। चौकी प्रभारी राजकुमार गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर ताला लगाकर एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। विवादित स्थल से सभी मूर्तियां हटवा दीं।
एसडीएम ने कहा किसी भी मूर्ति को स्थापित नहीं करेंगे। किसी भी मूर्ति को बिना अनुमति के स्थापित नहीं किया जा सकता। देवस्थान पर विवाद की स्थिति है। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें