फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 'पानीपत' पर 'युद्ध', डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

Mon, 09 Dec 2019 05:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फिल्म पानीपत को लेकर विरोध प्रदर्शन कर निर्माता का पुतला जलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत फिल्म पर जाट समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मथुरा में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई। हालांकि प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे लेकिन, पुलिस ने उन्हें खदेड़कर बाहर निकाल दिया। इसके बाद हाईवे प्लाजा के बाहर प्रदर्शन के दौरान फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका गया। 
विज्ञापन


सोमवार को महाराजा विश्वेन्द्र के आह्वान पर मथुरा में जिलाधिकारी को पानीपत फिल्म पर बैन सम्बंधित ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर बाहर निकाल दिया। यह लोग बिना अधिकारियों के ज्ञापन दिए ही लौट आए। हालांकि कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बताते चलें कि बॉलीवुड की फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल की गलत छवि दिखाए जाने से जाट समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह जाट समुदाय आंदोलन कर फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहा है। मथुरा में भी जाट समुदाय ने हाईवे प्लाजा के बाहर फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पुलिस व सिटी मजिस्ट्रेट को बुला लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया।

इस दौरान उनका ज्ञापन भी नहीं लिया गया। आक्रोशित जाट समाज के लोगों ने कहा कि समस्त जाट समुदाय में काफी आक्रोश है और जिलाधिकारी द्वारा लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं किया गया।

आक्रोशित जाट समुदाय के लोगों ने  कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर निर्देशक का पुतला दहन किया और फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की। इस दौरान डॉ. जे.एस.जाट, राकेश ठेंनुआ, प्रदीप चाहर, सुनील हिन्दुत्व महोली, सुनील चौधरी, हर्ष चौधरी, गुलशन विकास, विशवेन्द्र चौधरी, पवन चौधरी, चौधरी हरवीर सिंह, अशोक सिकरवार, विनय सिंह कुंतल, पप्पू पहलवान, नीरज चौधरी, संजय कुमार, मुकेश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें