फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी साथ रहने को राजी, ये 'जिद' बन रही अड़चन, काउंसलर भी हैरान

Mon, 09 Dec 2019 03:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी, पति के साथ रहना चाहती है, पति भी उसे साथ रखने के लिए तैयार है, लेकिन दोनों की एक जिद समझौता नहीं होने दे रही है। हर बार महिला थाने में काउंसिलिंग में दोनों आते हैं। ये हर बात मानने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन पत्नी का कहना है कि पति जब तक मायके से उसे लेने नहीं आएगा वह ससुराल नहीं जाएगी। वहीं पति का कहना है वह पत्नी को ससुराल से लेने नहीं जाएगा।
विज्ञापन


थाने से ले जाएगा कहीं से भी ले जाएगा, लेकिन ससुराल नहीं जाएगा। इस जिद की वजह से हर बार समझौता होते-होते रुक जाता है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती की शादी दो साल पहले ताजगंज के रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। जिसे परेशान होकर वह छह माह से मायके में रह रही है। महिला थाने में पत्नी की शिकायत के बाद दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। समझाने पर दोनों साथ रहने को राजी हो गए। पत्नी का कहना है कि पति उसे मायके से लेकर जाएगा तभी वह उसके साथ जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पति का कहना है कि वह ससुराल इसलिए नहीं जाना चाहता क्योंकि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं, बेइज्जती करते हैं। इसकी वजह से वह कभी ससुराल नहीं जाएगा। महिला थाने की एसओ अलका ठाकुर ने बताया कि पति-पत्नी का अब केवल जिद का झगड़ा है। तीन काउंसिलिंग के बाद भी दोनों अपनी जिद पर अड़े हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें