फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर जमीन को लेकर हुआ विवाद

Tue, 28 May 2024 03:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड बाईपास पर यश प्लाईवुड के बाहर खाली पड़ी विवादित जगह को लेकर रविवार को विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी के मैनेजर की ओर से नामजद व अन्य पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा बाईपास रोड पर स्थित यश प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर मुख्य दरवाजे के सामने बाउंड्री के बाहर एक खाली जगह पड़ी है। इस जगह को लेकर विपक्षी से न्यायालय में भी विवाद चल रहा है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश भी दिए गए हैं। रविवार की दोपहर यादव नगर निवासी बलवीर सिंह यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए और जगह पर मिट्टी डलवाने लगे।
इसकी जानकारी होने के बाद फैक्टरी के मैनेजर पवन कुमार गोयल ने जब उन्हें रोका तो नामजद हमलावर हो गया। गालीगलौज करना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों को एकत्र होता देख नामजद जान से मारने की धमकी देकर वहां से साथियों के साथ चला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन गोयल ने बताया कि नामजद भविष्य में उनके व परिवार के साथ कभी भी कोई घटना कर सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें