फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जानकारी कर लें, किसको मिलना है निशुल्क राशन

विज्ञापन
01एमएनपी-26-जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच एक अप्रैल से राशन वितरण शुरू हो गया है। कुछ लोगों को शासन ने निशुल्क राशन देने की घोषणा की है तो वहीं कुछ लोगों को सशुल्क, लेकिन जानकारी के अभाव में समस्या आ रही है। ऐसी ही लोगों की समस्याओं का समाधान अमर उजाला के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने किया।
विज्ञापन

सवाल: राशन का वितरण शुरू हो चुका है। क्या लॉकडाउन में राशन लेने के लिए जा सकते हैं।
यशवीर, औंछा।
जवाब: राशन लेने के लिए परिवार का कोई भी एक सदस्य जा सकता है। राशनकार्ड साथ रखें, जिससे चेकिंग में दिखा सखें। साथ ही राशन की दुकान पर भी लोगों से दूरी बनाए रखें।
सवाल: किन लोगों को निशुल्क राशन देने की शासन ने घोषणा की है।
दिलीप कुमार, गाड़ीवान।
जवाब: शासन ने आदेश दिए हैं कि जिनके पास अंत्योदय राशन कार्ड हैं या फिर पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के अलावा श्रमिक पंजीकरण कार्ड भी है, उन्हें निशुल्क में राशन मिलेगा। बाकी लोगों को धनराशि देनी होगी।
विज्ञापन

सवाल: अंत्योदय कार्ड और पात्र गृहस्थी कार्ड पर कितना-कितना राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
राकेश, गोला बाजार।
जवाब: अंत्योदय कार्ड पर कुल 35 किलो राशन और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर परिवार के प्रति सदस्य पांच किलो राशन देने का प्रावधान है।
सवाल: राशन के लिए ई-पॉस पर अंगूठा लगाना पड़ता है। क्या इससे कोरोना का खतरा नहीं है।
सोनी देवी, संसारपुर।
जवाब: राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ई-पॉस का प्रयोग जरूरी है। लेकिन सभी डीलरों को हाथ धुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं व्यवस्था नहीं है तो सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें