फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलियानी हत्याकांड में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव तिलियानी में दो पक्षों में हो रहे विवाद के बीच बीचबचाव करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आला ए कत्ल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव कैरावली निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अपने छोटे भाई नीरज प्रताप सिंह (22) के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे तिलयानी गांव निवासी दिलीप यादव के घर लेजम (सिंचाई का पाइप) देने गया था। यहां दिलीप का हनुमंत यादव व उनके पुत्रों से झगड़ा हो रहा था। जब दोनों भाई बीचबचाव कर रहे थे, तभी आरोपी विमल ने नीरज को गोली मार दी थी। सैफई में नीरज की मौत हो गई थी। चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्याकांड में नामजद विमल यादव और हनुमंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें