फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मेडिकल कॉलेज के संविदा चिकित्सकों ने दी इस्तीफे की चेतावनी, मची खलबली

Thu, 31 Jan 2019 02:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की राह पर अब एसएन मेडिकल कॉलेज के संविदा चिकित्सक भी चल पड़े हैं। इन चिकित्सकों ने मांगें पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


एसएन कॉलेज में लगभग 38 चिकित्सक संविदा पर हैं, लंबे समय से स्थायी चिकित्सकों के बराबर वेतन, अवकाश और अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं। सुनवाई न होने पर सभी 38 चिकित्सकों ने हस्ताक्षर करते हुए शासन को मांग पत्र भेज दिया है। 

इसमें कहा गया है कि स्थायी चिकित्सकों के समान ही सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सुविधाएं और वेतन नहीं दिया जा रहा है। संविदा चिकित्सकों का कहना है कि अभी शासन को मांग पत्र भेजा है, वहां से क्या जवाब रहता है, इसके आधार पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी

इस पत्र में मांगें पूरी न होने पर संविदा चिकित्सकों द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी गई है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में संविदा चिकित्सकों की चेतावनी से खलबली मच गई है। 

उधर, दस सूत्रीय मांगों के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने लखनऊ में धरना दिया। आगरा से भी सैकड़ों कर्मचारी इसमें शामिल हुए। इधर, सीएमओ ऑफिस पर भी धरना दसवें दिन चलता रहा। 

संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले में 1200 से अधिक कर्मचारी, डॉक्टर संविदा पर हैं, लंबे समय से स्थायी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें