फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सांड़ ने किया रिक्शा चालक पर हमला, पटककर मार डाला, इलाके में दहशत

Thu, 31 Jan 2019 01:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांड़ को पकड़ने का प्रयास कर रहे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवारा पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। एटा जिले में एक सांड़ ने घर में घुसकर रिक्शा चालक की जान ले ली। रिक्शा चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश और दहशत है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी कप्तान सिंह (55) पुत्र श्रीपाल शहर के एक स्कूल में रिक्शा चलाता था। बुधवार की शाम वो अपने घर से बाहर निकल रहा था। तभी एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। 

रिक्शा चालक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाठी डंडों से सांड़ को भगाया। इसके बाद हमले में घायल कप्तान सिंह को जिला अस्पताल लगाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चुकी है लोगों की मौत 

कप्तान सिंह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी और संतान मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसकी मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जिले में सांड़ के हमले की पूर्व में घटनाएं हो चुकी हैं। थाना जैथरा क्षेत्र में कस्बा के रणवीर पुत्र छोटेलाल पर छह मार्च 2018 को सांड़ ने हमला कर दिया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। अगस्त में जैथरा के ही हाजीपुर निवासी डोरीलाल पुत्र घासीराम की सांड़ के हमले में जान चली गई थी 

सांड़ के हमले की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। सांड़ को बेहोश कर ग्रामीणों की मदद से अस्थाई गोसंरक्षण केंद्र भेज दिया गया है। दूसरे स्थानों पर भी सांड़ के होने की जानकारी मिलेगी तो उन्हें संरक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा। 
केपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें