फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्थिरता प्रमाणपत्र न देने वाले ठेकेदारों का लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ऊंची इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर लगाए गए रूफटॉप विज्ञापन ढांचों पर नगर निगम ने सख्ती की है। ढांचे का स्थिरता प्रमाणपत्र जमा न कराने वाले ठेकेदारों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में विज्ञापन के लिए 150 से ज्यादा लोहे के ढांचे विभिन्न भवनों और दुकानों की छतों पर लगाए गए हैं। इन रूफटॉप विज्ञापनों के संचालन के लिए नगर निगम की ओर से ठेकेदारों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं। नियमों के अनुसार हर साल ठेकेदारों को किसी अधिकृत इंजीनियर से ढांचे का स्थिरता प्रमाणपत्र बनवाकर नगर निगम में जमा कराना अनिवार्य होता है। एक सप्ताह का समय उन्हें दिया गया था, लेकिन ज्यादातर ठेकेदारों ने इसे जमा नहीं कराया। अब निगम ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कुछ ठेकेदार नगर निगम के नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि यह सीधे तौर पर लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। यदि दैवीय आपदा या तेज आंधी के दौरान कोई रूफटॉप ढांचा गिरता है और उससे कोई हादसा होता है, तो संबंधित ठेकेदार पूरी तरह जिम्ममेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें