फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्टर ही निकला चोर: रेलवे के सामान कर लिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अनुबंधित वाहन के कांट्रेक्टर ने रेलवे के सामान की चोरी कर ली। मामले का खुलासा होने के बाद आरपीएफ टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा  रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग से अनुबंधित वाहनों के दो कांट्रेक्टर चोर निकले। आरपीएफ टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


मामला 23 अक्तूबर 2023 से जुड़ा है। छाता-अझई स्टेशन के बीच रेलवे की रिले हट नंबर 12 से सिग्नल विभाग की बैटरियां और अन्य सामान चोरी हो गया था। आरपीएफ टीम ने उसी दिन चोरी में प्रयुक्त किए गए चार पहिया वाहन नंबर यूपी 83 सीटी 2893 को सामान के साथ जब्त कर लिया था। टीम को देखकर चोर मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ आरपीएफ थाना कोसीकलां में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपीएफ जीपी मीणा और इंस्पेक्टर डिटेक्टिंग विंग आगरा योगेश कुमार राणा ने बताया कि मुकदमे में संलिप्त आरोपी गणेश पुत्र चरण सिंह निवासी आजनोख थाना- बरसाना और मदन पुत्र हरीश निवासी उमरा थाना डीग भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से चुराई गई रेल संपत्ति की बरामदगी की गई है। एक आरोपी उदय पुत्र लटूर निवासी उमरा थाना डीग अभी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


लालच में फंसकर कांट्रेक्टर से चोर बन गया गणेश
बताया जा रहा है कि आरोपी गणेश रेलवे के अधीन अनुबंधित वाहन का कांट्रेक्टर और खुद चालक था। वांछित आरोपी अंकित भी अनुबंधित वाहन का कांट्रेक्टर और खुद चालक था। मामला खुलने के बाद विभाग ने दोनों का कॉन्ट्रेक्ट निरस्त कर दिया है। कांट्रेक्टर को काली सूची में डाल दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें