फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: काम न मिलने पर ठेकेदार ने कॉलोनाइजर को घर में बनाया बंधक, बेटे और बेटी को पीटा; दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 02 May 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिजली का ठेका नहीं मिलने पर ठेकेदार ने कॉलोनाइजर को घर में बंधक बना लिया। उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले कॉलोनाइजर  ने साथ काम करने वाले ठेकेदार को बिजली का ठेका नहीं दिया। इस पर वह नाराज हो गया। आरोप है कि उन्हें घर के अंदर बंधक बनाया, बेटे को पीटा, बेटी के बाल खींचे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डिफेंस स्टेट फेज-1 सदर निवासी कॉलोनाइजर  उमेश कुमार ने बताया कि पहले उन्होंने ग्रीन सिटी काॅलोनी का निर्माण कराया था। वहां बिजली का ठेका ताजगंज के रजरई गांव निवासी राकेश कुमार को दिया था। उसका काम कॉलोनी निवासियों को पसंद नहीं आया।

इस वजह से दूसरी काॅलोनी में ठेका दूसरे ठेकेदार को दे दिया। इस बात से राकेश रंजिश मानने लगा। 21 अप्रैल को वह करीब 15 लोगों के साथ उनके घर पर आया। बेटे से जबरन फोन कराकर उन्हें भी घर बुला लिया। घर में आते ही मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। बेटे को पीटा, गला दबाने की कोशिश की। बेटी बचाने आई तो उसके बाल पकड़कर खींचे, थप्पड़ भी मारे। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें