सिकंदरा में कारगिल चौराहा पर रविवार देर रात सपा का झंडा लगी कार में आए आधा दर्जन हमलावरों ने ठेकेदार से एक लाख रुपये लूट लिए। उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आए लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
कारगिल चौराहा स्थित पुष्पांजलिपुरम निवासी ठेकेदार प्रदीप शर्मा रविवार रात भाई और मां के साथ रिश्तेदार के घर से लौटे थे। प्रदीप ने बताया कि वह दोस्त से एक लाख रुपये लेकर आए थे। घर पहुंचने पर कार पार्किंग मेें खड़ी करने लगे। तभी, स्कार्पियो सवार छह लोगों ने उन्हें घेर लिया। एक ने तमंचा निकाल लिया। विरोध पर चेहरे पर तमंचे से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। जेब मेें रखे एक लाख रुपये लूट लिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भागने लगे। एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर आई पुलिस ने युवक को हिरासत ले ले लिया। वह खुद को बाह का बता रहा था। प्रदीप का कहना है कि हमलावर एक युवक उनके अपार्टमेंट में रहता था। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि जिस व्यक्ति पर मारपीट का आरोप है वह ठेकेदार के साथ काम करता था। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई है।