फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने उठाए विभिन्न मुद्दे, शीघ्र पूरा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएन बिजली घर दक्षिणांचल अध्यक्ष मोती सिंह की अध्यक्षता में विद्युत संविदा कर्मियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर जिला कार्यकारिणी फिरोजाबाद की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर विचार विमर्श किए गए।
विज्ञापन

दक्षिणांचल महामंत्री सोनू भारद्वाज ने कहा कि विद्युत संविदा कर्मियों से शिफ्ट के अनुसार आठ घंटे की ड्यूटी कराई जाए। किसी भी संविदाकर्मी का गृह तहसील से बाहर स्थानांतरण न किया जाए। जो संविदाकर्मी गृह तहसील से बाहर ड्यूटी कर रहे हैं। उनको गृह तहसील में नियुक्त किया जाए। बिना किसी अभियोग के किसी भी संविदाकर्मी का स्थानांतरण किया जाए।
किसी भी संविदाकर्मी को कार्य से हटाने से पहले प्रबंध निदेशक का अनुमोदन होना आवश्यक है। जोन अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल ने कहा कि सभी संविदा कर्मियों को मोबाइल खर्चा देना सुनिश्चित किया जाए। संविदा कर्मी को फॉल्ट ठीक करने के लिए साइकिल की व्यवस्था कराई जाए। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जयवीर सिंह बघेल, जिला महामंत्री संतोष बिहारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें