बाह: मानदेय कटौती पर भड़के संविदा बिजली कर्मियों का बासौनी बिजली घर पर प्रदर्शन
बाह। नियमित ड्यूटी के बाद भी मानदेय कटौती के विरोध में संविदा बिजली कर्मियों ने शनिवार को बासौनी के बिजली घर पर प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों रविंद्र कुमार, सुभाष कुमार, सुरेंद्र, नीरज, विनोद, शिवानंद ने मानदेय कटौती को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दिन रात सेवाएं देने के बाद भी मानदेय कटौती झेलनी पड़ रही है। संविदाकर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कटौती की जांच कर पूरा मानदेय दिलाने की मांग की। चेतावनी दी है कि मानदेय कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
संविदाकर्मियों की उपस्थिति प्रमाणित कर भेजी गई थी। उनके स्तर से मानदेय की कटौती नहीं हुई है। संविदाकर्मियों की मानदेय कटौती की समस्या उच्च अधिकारियों को भेजकर समाधान कराएंगे।- प्रदीप कुमार, अवर अभियंता, बासौनी