किरावली पीड़ित व्यापारी राजकुमार उर्फ राजू के बारे में थाना प्रभारी किरावली मदन सिंह से जानकारी
- फोटो : Archive
किरावली। कस्बे के बीच बाजार में बुजुर्ग व्यापारी राजकुमार गर्ग के साथ हुई मारपीट और 12 हजार रुपये की लूट के मामले में शनिवार को फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल पीड़ित के निवास पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर पुलिस की ओर से सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर नाराजगी जताई। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह से फोन पर बात कर दूसरे आरोपी चांद का नाम भी मुकदमे में शामिल करने के निर्देश दिए। बता दें कि शुक्रवार रात पुरानी गल्ला मंडी स्थित गर्ग मेडिकल स्टोर पर किरावली निवासी मोहम्मद और चांद ने व्यापारी राजकुमार गर्ग और उनके बेटों अमन व आदित्य के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी 12 हजार रुपये छीन ले गए थे। इस दौरान विनोद गोयल, तनुज सिंघल, पवन और मदन सिंघल सहित कई स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।