फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौते का पालन न होने पर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विद्युत विभाग सब स्टेशन फतेहाबाद पर समझौते के पालन न होने से नाराज़ संविदा कर्मचारियों ने समझौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारी संघ ने विद्युत विभाग से किए गए समझौते का पालन न होने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विद्युत सब स्टेशनों पर समझौते की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन




निविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोती सिंह ने बताया कि पहले विद्युत विभाग ने देहात के सब स्टेशनों पर मानक के अनुसार 20 संविदा कर्मचारी तथा शहर के प्रत्येक विद्युत सब स्टेशन पर 36 कर्मचारी तैनात किए गए थे। बाद में विभाग ने देहात के सब स्टेशनों पर कर्मचारियों की संख्या घटाकर 12 तथा शहरों में 18 कर दी। कर्मचारियों को समय से सम्मानजनक वेतन दिए जाने और हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा कार्य पर लिए जाने की मांग को लेकर 26 नवंबर को लखनऊ धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद 29 नवंबर को विद्युत विभाग के अधिकारियों और संघ के बीच समझौता हुआ था। आरोप है कि समझौते का पालन नहीं किया गया। इसके विरोध में शनिवार को समझौते की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें