फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लगातार बारिश, शहर में जलभराव से आफत

Mon, 12 Aug 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेतों के लिए बारिश जहां राहत बन रही है तो वहीं लोगों के लिए जलभराव से बारिश आफत बनती जा रही है। रविवार रात को हुई जोरदार बारिश से पूरे शहर में जलभराव के हालात बने रहे। वहीं सोमवार को सुबह भी बारिश हुई। नाले बंद होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। निचले इलाकों में दिन भर जलभराव के संकट से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन


रविवार को दिन में रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। रात 10 बजे के करीब शहर व आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से शहर के नाले और सड़कें बराबर हो गए। कुछ ही देर में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। ऐसे में लोगों को वाहन से गुजरने में भी परेशानी हुई। वहीं रात में भी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। कृषि विज्ञान केंद्र पर रात में कुल 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मुख्य सड़कों पर तो रात भर में पानी निकल गया, लेकिन निचले मोहल्लों और गलियों में जलभराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। शहर के राजीव गांधी नगर, गाड़ीवान, नगला गोवर्धन, नगला शिवलाल समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान होते रहे। कई बार जलभराव के बीच लोग गिरकर चोटिल भी हुए। सोमवार को भी सुबह 10 बजे के करीब तेज बारिश हुई। इससे एक बार फिर से जलभराव हो गया।
विज्ञापन

हालांकि आधे घंटे बाद बारिश का सिलसिला थमा तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन भर बादल छाए रहने के चलते गर्मी से भी राहत बनी रही।

एआरटीओ कार्यालय जाने में हुई परेशानी
कलेक्ट्रेट स्थित एआरटीओ कार्यालय आने वाले लोगों के लिए बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी। कार्यालय की मुख्य सड़क पर हुए गड्ढे में एक फीट तक पानी भर गया। यहां आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इसमें उनके कपड़े भी खराब हो गए। हर बार बारिश के बाद ये संकट खड़ा होता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। ये हाल तब है जब लोक निर्माण विभाग का कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थापित है।

14 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस दौरान हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानों से मवेशियों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें