फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिल्मी पर्दे की स्क्रिप्ट अमर उजाला के साथ, प्रतियोगिता में इन प्रतियोगियों ने जीते पुरस्कार

Sat, 13 Jul 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कहानी और फिल्म लेखन के क्षेत्र में अमर उजाला काव्य की यह नई पहल थी। इसके अंतर्गत भी नए लेखकों को अपना हुनर दिखाने का मौका प्रदान किया गया।
 
विज्ञापन
अमर उजाला काव्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला काव्य ने बीते दिनों आयोजित ''पन्ने से पर्दे तक'' प्रतियोगिता के पांच विजेता घोषित कर दिए गए हैं। विजेताओं को 5,100 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। लेखक की स्वीकृति के बाद उनकी कहानियों का सार जल्द ही अमर उजाला काव्य के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


 

इस प्रतियोगिता के जरिए सिनेमा के क्षेत्र में नए लेखकों को अपना हुनर आजमाने का अवसर प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतियोगियों ने फिल्मी पर्दे की पटकथा के लिए अपनी कल्पनाओं की उड़ान भरी। बता दें कि अमर उजाला काव्य लंबे समय से कविता के क्षेत्र में काम कर रहा है, जिसके अंतर्गत नवोदित कवियों को मंच मुहैया कराता रहा है।

हमारे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- ''काव्य कैफे'', ''वायरल काव्य'' और ''मेरे अल्फाज'' के माध्यम से कई कविता लिखने-पढ़ने की ललक रखने वाले, काव्य चेतना से संपन्न प्रतिभाओं को मौका मिला। हमारे मंच पर आ चुके कई युवा कवि/कवयित्रियों ने अच्छा मुकाम हासिल किया है। इनमें से कई प्रतिभाएं अब विभिन्न काव्य मंचों की पहचान बन चुकी हैं।

कहानी और फिल्म लेखन के क्षेत्र में अमर उजाला काव्य की यह नई पहल थी। इसके अंतर्गत भी नए लेखकों को अपना हुनर दिखाने का मौका प्रदान किया गया। सैकड़ों प्रतिभाओं ने ''पन्ने से पर्दे तक'' प्रतियोगिता में अपनी कहानियां भेजीं, इनमें से पांच विजेताओं का चयन किया गया।

 
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम पांच विजेताओं में
1. बरेली उत्तर प्रदेश की कौशिकी,
2. बरेली उत्तर प्रदेश के शाहनवाज
3. रांची झारखंड के हर्षित कच्छप
4. भिवानी हरियाणा के राम मेहर नागल
5. भागलपुर बिहार के निर्जर वृन्द शामिल हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें