फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो की मौत...राजस्थान के चुरु में हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 24 Aug 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

राजस्थान के चुरु में गोगामेड़ी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विलाप करते घऱवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली में राजस्थान के चुरु जिले में ओवरटेक करने के प्रयास में कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली में आधा दर्जन से अधिक गांवों में 50 से अधिक लोग सवार थे। 
विज्ञापन


 

थाना जसराना के गांव नगला पांडेय निवासी सुरेश प्रतिवर्ष गोगामेड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। इस बार भी वह ट्रैक्टर-ट्राली में चिडरई, नगला मुरली, नगला पांडेय, औरंगाबाद, जौनामई एवं जसराना से 50 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं एवं बच्चों को लेकर गोगामेड़ी जा रहे थे। करौली, बालाजी एवं खाटूश्याम एवं देवस्थानों के दर्शन कर वह चुरु जनपद में मौजूद तालाब में स्नान करने के बाद समाधि पर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। 

 
विज्ञापन

टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। पलटने से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 70 वर्षीय रामरक्षपाल सिंह पुत्र सरदार निवासी नगला पांडेय एवं 45 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी नगला सामंती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को जानकारी मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। वहीं लोग मौके के लिए रवाना हो गए। मौके से जानकारी देते हुए देवेंद्र लोधी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें