फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा ग्वालियर हाईवे पर कंटेनर और डंपर भिड़े, दो घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गाड़ी में फंसे चालक को निकालते हुए लोग
विज्ञापन
इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार की रात करीब 10 बजे पतंजलि के कंटेनर से गांव नगला इमली के पास टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन



हादसे में घायल कंटेनर चालक मुकेश निवासी अलीगढ़ ने बताया कि वह पतंजलि का कंटेनर लेकर धौलपुर जा रहा था। रास्ते में मिट्टी भरे डंपर ने टक्कर मार दी। बताया कि डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर उनके कंटेनर से टकराया था। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, डंपर चालक गीतम निवासी धौलपुर भी घायल होकर डंपर में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी इरादतनगर ने बताया कि हाइवे पर वाहन आपस में टकरा गए थे घायल चालकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें