फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग का आदेश: बीमा कंपनी पीड़ित को अदा करे बीमा की पूरी राशि, मानसिक उत्पीड़न का भी दे चार्ज

Wed, 26 Jun 2024 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उपभोक्ता आयोग ने आदेश दिया। कहा कि बीमा कंपनी पीड़ित को बीमा की पूरी राशि अदा करे। मानसिक उत्पीड़न का भी चार्ज दे। 
विज्ञापन
कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मौत के बाद पति ने बीमा कंपनी में क्लेम किया। मगर, कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। अब उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को पूरा भुगतान करने का आदेश दिया। साथ ही मानसिक उत्पीड़न के अलग से 10 हजार देने होंगे।

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र ते नीरज नगर का है। यहां के निवासी राकेश शर्मा ने उपभोक्ता आयोग में वाद दाखिल किया था। बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी आशा शर्मा का एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बीमा कराया। 27 जनवरी 2015 को उनकी पत्नी आशा शर्मा की घर पर ही मौत हो गई। 

बताया कि सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कंपनी में क्लेम किया। कार्यालय के काफी चक्कर लगाने के बाद भी कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग द्वितीय के अध्यक्ष आशुतोष एवं सदस्य पारुल कौशिक और राजीव सिंह ने आदेश सुनाया। 
विज्ञापन


कहा कि कंपनी राकेश की मृतक पत्नी की बीमा पॉलिसी के 2.59 लाख रुपये 30 दिन के अंदर भुगतान करे। महाप्रबंधक एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बंगलुरू और आगरा शाखा के प्रबंधक को आदेश का पालन करने को कहा। आदेश का पालन नहीं करने पर 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें