फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड पर शुरू हुए मेट्रो के एलिवेडेट ट्रैक का निर्माण, यहां जाने से बचें...जाम ही जाम

Mon, 14 Jul 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो के एलिवेडेट ट्रैक का काम शुरू हो गया है। इस वजह से  15 किमी सड़क पर बेरिकेडिंग है। इस वजह से हाइवे, एमजी रोड और माल रोड संकरी हो गई है। 
 
विज्ञापन
एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो के निर्माण कार्यों से एमजी रोड से हाईवे और माल रोड तक जाम लग रहा है। 10 मिनट का सफर 50 से 60 मिनट में तय हो रहा है। बरसात में जलभराव और खुदाई की मिट्टी से कीचड़ में वाहन फिसल रहे हैं। जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन



 

कैंट स्टेशन से प्रतापपुरा चौराहा होते हुए वीआईपी माल रोड पर जी-20 चौराहा तक, सूरसदन से एमजी रोड पर प्रतापपुरा चौराहा तक और हाईवे पर खंदारी से सिकंदरा तक मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 15 किमी सड़क पर बेरिकेडिंग है। इस वजह से हाइवे, एमजी रोड और माल रोड संकरी हो गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा के लिए सर्वे हुआ शुरू, किसानों को मिला मुआवजा...आसमान छुएंगे इन गांव की जमीनों के भाव




 

सुरक्षा के इंतजाम नहीं। यातायात कर्मियों की लापरवाही से वाहन जाम में रेंगने के लिए मजबूर हैं। अगले दो साल तक यही हाल रह सकता है। सुभाष पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक दिनभर जाम लगा रहता है। हाईवे पर सिकंदरा से गुरुद्वारा तक यही हाल है। जनप्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा का आरोप है कि मेट्रो, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैये से पूरा शहर जाम से जूझ रहा है।

 

हवा में उड़ाए मंडलायुक्त के निर्देश
 एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्यों से जाम और परेशानी को देखते हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर निगम, यातायात पुलिस, परिवहन और जिला प्रशासन को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत कराने के लिए कहा था। लेकिन, मंडलायुक्त के निर्देश हवा में उड़ा दिए। वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था और डायवर्जन नहीं होने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें
 
विज्ञापन

दूर कराएंगे समस्या
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जाम की समस्या को दूर कराया जाएगा। पुलिस कमिश्नर और संबंधित विभागों से कार्य योजना मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें