फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका करा रही बदरिया में डिवाइडर व रत्नावली द्वार का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। नगर पालिका द्वारा तीर्थनगरी के बाजार बदरिया में सुंदरीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बदरिया में रामप्रकाश महाविद्यालय से आनंद पब्लिक स्कूल तक चौड़ी सड़क पर डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन आसान हो और हादसों की आशंका भी कम रहें। वहीं रत्नावली द्वार का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी ने बताया कि पालिका के द्वारा नगर में विकास कार्यों को गति दी जा रही हैं। इसके चलते डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा हैं। वहीं बदरिया बाजार में रत्नावली द्वार का निर्माण कराया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त बूढ़ी गंगा पर रेलिंग का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर में स्थित महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मागांधी, डॉ. बीआर अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मारकों का सुदंरीकरण कराया जा चुका है। अब शीघ्र ही शेष बचे महापुरुषों के स्मारक व बदरिया के तोलकपुर चुंगी स्थित गोल चक्कर का सुंदरकीरण कराकर साध्वी रत्नावली चौक के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें