फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक बार में 700 से अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे बांकेबिहारी के दर्शन, मंदिर परिसर का विस्तार शुरू

Fri, 08 Mar 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में पहले की अपेक्षा अब 700 से अधिक श्रद्धालु एक बार में अपने अराध्य की एक झलक पा सकेंगे। इसके लिए निर्माण कराए जा रहे दो मंजिला हॉल का शुक्रवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट अनिल कुमार ने भूमि पूजन कर विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को मंदिर प्रांगण के सामने प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट अनिल कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। छैलबिहारी शर्मा, सोहन बिहारी व छगनलाल गौड़ आदि ने पूजन कराया। 

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जाने वाले इस कार्य के अंतर्गत दो मंजिला हॉल बनाया जाएगा। जिन्हें वर्तमान मंदिर प्रांगण से आर्च (मेहराब) के माध्यम से जोड़ा जाएगा। निचले हॉल को दर्शनार्थियों के सुविधार्थ और ऊपरी हॉल को प्रसाद गृह बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण
इस मौके पर जिला न्यायाधीश एके सिंह, एडिशनल डीजे राजीव भारती, सिविल जज केके सिंह, सिविल जज (रिसीवर) दीक्षाश्री, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मैनेजर मुनीष शर्मा, व्यवस्थापक उमेश सारस्वत, शैलेंद्र गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, मयंक गोस्वामी, आशीष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

सवा सात करोड़ की लागत से एक वर्ष में होगा निर्माण

बांकेबिहारी मंदिर के सामने 357 वर्ग मीटर जगह में करीब सवा सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस हॉल का निर्माण अगले एक वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। इसकी ऊंचाई करीब 16 फीट होगी। 

100 मीटर की दूरी से होंगे दर्शन

हॉल का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को भारी सुविधा होगी। वे अपने अराध्य के दर्शन करीब 100 मीटर की दूरी से कर सकेंगे। इस हॉल को पांच नंबर गेट व तीन नंबर गेट से जोड़ा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर गेट की संख्या भी बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें