फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दीवाले भी नहीं सुरक्षित: देर शाम को घर लौट रहा था सिपाही, मीट काटने वाले चाकू से हमला; जान बचाकर भागा

Mon, 22 Apr 2024 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है। मैनपुरी में एक सिपाही पर मीट काटने वाले चाकू से हमला किया गया। वो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका। 

 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में आलीपुर खेड़ा के पास रविवार की देर शाम एक सिपाही  पर मीट काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया गया। किसी तरह सिपाही जान बचाकर वहां से भाग निकला और सीओ भोगांव को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। सिपाही ने एसपी को घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन


सिपाही अंकित कसाना भोगांव क्षेत्र में पीआरबी पर तैनात है। रविवार की देर शाम ड्यूटी करने के बाद अपने आवास पर जा रहा था। तभी रास्ते में एक बुजुर्ग ने उसे रोक लिया और किसी बात को लेकर कहा सुनी करने लगा। तभी पास स्थित एक होटल पर मौजूद युवक ने पीछे से आकर अंकित पर मीट काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सिपाही किसी तरह बच गया। वह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

वारदात के बाद सिपाही ने भोगांव सीओ सुनील कुमार को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए मदद की बात कही। इसके बाद सिपाही  ने स्थानीय चौकी पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। होटल पर पुलिस को आरोपी नहीं मिला। आसपास के लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई।  वारदात को लेकर जब सीओ भोगांव से जानकारी ली गई तो बताया कि सिपाही ने उन्हें सूचना दी थी। सिपाही को तत्काल सहायता के लिए चौकी पर भेजा गया था। सिपाही अंकित की ओर से एसपी को भी पत्र भेज कर घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की जाएगी 
एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी की जाएगी। यदि सिपाही के साथ इस तरह घटना हुई तो निश्चित तौर पर दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें