फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद: सिपाही बोला- 200 रुपये में मिलती है गोली... मार दूंगा; अमिताभ ठाकुर ने एक्स पर शेयर की ऑडियो क्लिप

Thu, 22 Feb 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जमीन विवाद में सिपाही ने पीड़ित को धमकाया। कहा कि 200 रुपये में गोली मिलती है, खऱीदकर मार दूंगा। अमिताभ ठाकुर ने एक्स पर ऑडियो क्लिप शेयर करके कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
demo image - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने रामबाग चौकी पर तैनात कथित सिपाही विवेक त्यागी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करने के साथ एक ऑडियो क्लिप भी भेजी है। इसमें आरोपी सिपाही 200 रुपये में गोली खरीदकर पीड़ित को मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन


इस संबंध में आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा है कि पूर्ण दस्तावेज सहित संबंधित थाने में लिखित शिकायत दीजिए। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अमिताभ ठाकुर ने शिकायत में लिखा है कि विवेक त्यागी द्वारा सिंभावली, हापुड़ निवासी विजय त्यागी को जमीन विवाद में गोली मारने की धमकी दिए जाने के आरोपों की जांच की जाए।

जांच करके कार्रवाई की मांग की 

उन्होंने 12 सेकंड की बातचीत की रिकॉर्डिंग की ऑडियो क्लिप भी भेजी है। बातचीत में एक व्यक्ति दूसरे से 200 रुपये में गोली मिलने और गोली मारने की बात सुनाई दे रही है। अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर से जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें