फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: थाना परिसर के आवास में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, एक साल पहले लगी थी नौकरी

Fri, 22 Apr 2022 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हापुड़ का रहने वाला संदीप 2021 बैच का सिपाही थी। 6 जनवरी 2022 को एटा कोतवाली देहात में उसकी तैनाती हुई थी। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन
मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली देहात परिसर में बने आवास में शुक्रवार की सुबह सिपाही का शव फंदे से मिला। सुबह के समय ड्यूटी से लौटे सिपाही के साथियों ने कमरे में पहुंचने पर सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

  
हापुड़ कोतवाली देहात के इंद्रगढ़ी निवासी 26 वर्षीय संदीप 2021 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती छह जनवरी को एटा के थाना कोतवाली देहात में हुई थी। थाना परिसर में बने एक कमरे में दो अन्य सिपाहियों के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को दोनों साथी रात को ड्यूटी पर गए थे, संदीप नहीं गया। 

रस्सी और अंगोछे से बनाया फंदा

शुक्रवार सुबह दोनों सिपाही ड्यूटी से लौटकर आए और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फोन पर कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर एक सिपाही ने रसोई में बने रोशनदान से कमरे में झांका तो संदीप रस्सी और अंगोछे के फंदे से लटका दिखा। 

विज्ञापन

जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा और सीओ सिटी कालू सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। संदीप के पिता बसंत कुमार ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें निजी कारणों के चलते फंदा लगाकर संदीप द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। हालांकि वजह नहीं बताई। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सिपाही संदीप की रात डेढ़ बजे परिवार के किसी सदस्य से बात हुई थी। डेढ़ से चार बजे के बीच में उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें