फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही का ऑडियो वायरल: ट्रैक्टर चालक को धमकाया, फिर जनप्रतिनिधि पर की अभद्र टिप्पणी

Wed, 16 Sep 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में पीआरवी 64 पर तैनात सिपाही का ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज और धमकी देने का 1 मिनट 46 सेकंड का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में 24 बार अपशब्द कहने का आरोप है; मामले के बाद सिपाही को पीआरवी से हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में पीआरवी 64 के सिपाही का मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें वो एक ट्रैक्टर चालक से बात करते हुए गाली-गलौज कर रहा है। इसमें एक जनप्रतिनिधि के बारे में भी अपशब्द कहने का आरोप है। उसने 1 मिनट 46 सेकंड की बातचीत में 24 बार गालियां दीं। मामले की जानकारी पर सिपाही को पीआरवी से हटा दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


रुदमुली निवासी अंकित राजावत ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी ढोने का कार्य करते हैं। पीआरवी 64 पर तैनात सिपाही से पहले से पहचान थी। सोमवार दोपहर को वे खेत पर कार्य कर रहे थे। तभी सिपाही ने कॉल किया लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने कॉल काट दिया। इस पर सिपाही ने रात 7:56 बजे फिर से कॉल किया। आरोप है कि तब सिपाhi ने अभद्रता और गाली-गलौज की।

रात में ट्रैक्टर चलाने पर कार्रवाई का डर दिखाने लगा। इस दौरान हुई बातचीत का अंकित वे ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो गया है। मामले में एडीसीपी अलका सिंह ने सिपाही को पीआरवी से हटा दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश एसीपी बाह जितेंद्र कुमार को दिए हैं।  डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सिपाही पीआरवी पर तैनात है। इस संबंध में जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुई बातचीत
सिपाही- गाली देता है। फिर कहता है सुनो, रुदमुली में मारेंगे।
अंकित- क्यों

सिपाही- तू हम से का कह रहा है, तुम मेरे बाप हो।
अंकित- पहले तुमने कही, हमने कुछ नहीं कहा।

सिपाही- तुम्हारे दिमाग में ज्यादा चश्मा चढ़ो है, निकाल दिओ ठीक
अंकित- हमाए काहि कौ चश्मा चढ़ि गयो, मनोज भाई।

सिपाही- मनोज भाई मत कर अब।
सिपाही- वही बता कहां आएं है, (अपशब्द कहे...) तू ट्रैक्टर चला कर दिखा रात में।

अंकित- फालतू बात क्यों कर रहे हो, हम भाई साहब भाई साहब कह रहें हैं।
सिपाही- इतने जूता मारेंगे तुझे अंकित, वहीं मारेंगे रुदमुली में।

अंकित- तरीका से बात करो
सिपाही- जा शिकायत करि अइओ मेरी...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें