फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 15 लाख हड़पने की साजिश...दोस्त को दे आया रकम, फिर किया ऐसा नाटक; पुलिस भी चकरा गई

Thu, 20 Mar 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक फर्म के कर्मचारी ने 15 लाख रुपये हड़पने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। वो रकम अपने दोस्त को दे आया। इसके बाद बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस को बताया कि उसके साथ लूट हुई है। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली स्थित पुराने बाजार में एक फर्म के कर्मचारी ने 15 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की फर्जी कहानी बनाई। बैंक में जमा करने के लिए रुपये ले जाकर अपने दोस्त को दे आया। इसके बाद बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में घटना की पुष्टि नहीं हुई। शक होने पर पूछताछ हुई तो उसने सारा सच बोल दिया। पुलिस ने कर्मचारी उसके दोस्त को पकड़ लिया। रुपये की जरूरत होने के कारण वह रकम हड़पना चाहता था।
विज्ञापन


मुखर्जी मार्केट, कोतवाली में भूपेंद्र अग्रवाल की आरबी एंड संस के नाम से फर्म है। बुधवार दोपहर करीबन ढाई बजे छत्ता निवासी कर्मचारी विशाल फर्म के 15 लाख रुपये लेकर हींग की मंडी स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहा था। वह काफी देर तक वापस नहीं आया। फर्म मालिक ने उसकी तलाश कराई। वह जख्मी हालत में मिला। उसने होश में आने के बाद लूट की जानकारी दी। इस पर पुलिस को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें -  Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें
विज्ञापन




 

कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि मानपाड़ा में बदमाशों ने घेर लिया। सरिया और डंडों से पीटकर कैश लूटकर ले गए। कुछ सुंघा भी दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। होश आने पर शोर मचाया। एसीपी कोतवाली आस्था जायसवाल ने कर्मचारी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।

 

सूचना पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कर्मचारी ने जिस स्थान की घटना बताई, उस स्थान पर एक टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने भेजा गया। विशाल ने जो समय और बदमाशों के घायल करने के बारे में बताया था, फुटेज में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। इस पर कर्मचारी विशाल पर शक हो गया। पुलिस ने जब कई सवाल दागे तो सच सामने आ गया।

ये भी पढ़ें -  UP Board 2025: उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन शुरू...कॉपियों में जवाब के साथ निकल रहे नोट, लगाई जा रही ये गुहार
विज्ञापन

रकम हड़पने के लिए बनाई थी योजना
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि विशाल हाल ही में फर्म पर काम करने आया है। फर्म से रुपयों का लेन-देन होता है। इस पर उसकी नियत बिगड़ गई। उसने कहानी बनाकर रकम हड़पने की योजना बनाई। इसी के तहत वह रुपये लेकर निकला। कालिंदी विहार में अपने दोस्त अभिषेक के पास गया। दोस्त के घर पर रकम रख दी। इसके बाद वापस आ गया। अपने साथ लूट के बारे में बता दिया। मगर, उसकी बातों से पुलिस को शक हो गया। मामला खुलने पर देर रात कर्मचारी के साथी को भी पकड़ लिया। उसके घर से 15 लाख रुपये बरामद कर लिए। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजेगी। विशाल का कहना था कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए लूट की कहानी बनाई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें