फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों का कनेक्शन चलता हुआ न मिले: मागेंद्र अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को शहर के पॉवर हाउस स्थित कार्यालय में अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने अवर अभियंता और स्टाफ के साथ बैठक की। कहा कि बड़े बकाएदारों का कनेक्शन चलता हुआ न मिले। अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जाएं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने मई के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 50 हजार से अधिक के बकाएदारों के तत्काल कनेक्शन काट दिए जाएं। एक लाख से अधिक के बकाएदारों की आरसी जारी कर वसूली की जाए। पूर्व में बकाए पर काटे गए कनेक्शनों को प्राथमिकता पर चेक करें। मीटर रीडर्स रजिस्टर में उपभोक्ता का नाम, मोबाइल नंबर, मीटर नंबर अवश्य लिखें। मीटर खराब हो तो उप खंड अधिकारी को सूचित करें। बीट प्लान के अनुसार ही बिलिंग की जाए । उन्होंने संवेदनशील चोरी वाले क्षेत्र की लिस्ट सौंपने और पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, ब्रजेश कुमार, अवर अभियंता रामसनेही आदि मौजूद रहे।
चेकिंग के दौरान 12 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विद्युत निगम की टीमों ने सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चेकिंग कर 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसमें सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के हसनपुर में चेकिंग के दौरान तीन घरों में, गांव जगरूपपुर में पांच घरों में बिजली चोरी होती मिली। कुसमरा क्षेत्र में अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें